Wednesday, 30 July 2014

महत्त्वपूर्ण बातें अंत में लिखी जाती हैं
महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ भी अंत में की जाती हैं
और महत्त्वपूर्ण व्यक्ति भी अंत में आता है

हम बहुत कुछ शुरूआत भी अंत में करते हैं
अंत से हमारा रिश्ता आरम्भ से ही होता है
जैसे कोई परिणाम या पका फल हमें अंत में मिलता है
प्रेम में भी हम अंत पर पहुँचने को उतावले होते हैं

निर्णायक संघर्ष और अंतिम विजय चाहता है खंदक में छिपा
चौकन्ना सैनिक अंतिम गोली बचाए रखता है
अपराधी और पुलिस भी कई तरह के अंतिम अस्त्र
छिपाए रखता है

No comments:

Post a Comment