SANKLAN

DINESH GOGARI'S BLOG

Thursday, 31 July 2014


 
तू एक बार मुझको पुकार
बस एक बार मुझको पुकार।

मन के साध न सध पाये, यौवन की हाला रीत गयी
स्वर भंग आलाप न ले पाया, निष्ठुर खामोशी जीत गयी
थक गया एकाकी थाम मुझे
मैं इस जीवन से गया हार।

कितने हलाहल वर्ष पिये, घन-तिमिर से निकला ना प्रभात
कितने ही झंझावातों ने, आ चूमे ये रूखे गात
अब चलाचली की बेला है
आ जाने दे कुछ तो निखार।

सौ-सौ जन्मों के पुण्य कहाँ, कि हो पात तुमसे मिलाप
नियति से उपहार मिला है, रंग-रंग में मुझको विलाप
अब प्रणय यज्ञ सध जाने दे
धुल जाये सब मन के विकार।

Dinesh Gogari at 7/31/2014 11:42:00 am
Share

No comments:

Post a Comment

‹
›
Home
View web version

DINESH GOGARI

My photo
Dinesh Gogari
I'm Dinesh Gogari K.V.O. Jain
View my complete profile
Powered by Blogger.