SANKLAN
DINESH GOGARI'S BLOG
SANKLAN
SANKLAN
Thursday, 11 September 2014
टोक्यो
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तोक्यो स्थित एक प्राथमिक विद्यालय गए और वहां बच्चों से घुल मिल गए तथा उन्हें भगवान कृष्ण की कहानी सुनायी। मोदी यह देखना चाहते थे कि जापानी शिक्षा प्रणाली कैसे काम करती है। मोदी को इस संबंध में उनकी जापान यात्रा के तीसरे दिन ताईमेई प्राथमिक विद्यालय में एक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मोदी एक संगीत कक्षा में गए जहां सात से आठ वर्ष की आयु के बच्चों ने उनके लिए एक गीत प्रस्तुत किया। जब वह उनके बीच थे तब बच्चों ने संगीत भी बजाया। मोदी ने जब कुछ बच्चों को बांसुरी बजाते हुए देखा तो उन्हें बताया कि इस वाद्ययंत्र में पशुओं को भी आकर्षित करने की क्षमता है। इस पर बच्चों द्वारा आश्चर्य व्यक्त करने पर प्रधानमंत्री ने उन्हें भगवान कृष्ण की कहानी सुनायी।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण का उल्लेख हैं। वह गायों को आकर्षित करने के लिए बांसुरी बजाया करते थे।’’ मोदी ने इसके बाद बच्चों के लिए बांसुरी भी बजायी। ताईमेई प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई का काम आम दिनों की तरह ही चल रहा था तथा प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बावजूद इससे वहां कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई। उनकी यात्रा के चलते वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम जरूर किये गए थे। बाद में दिन में मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ ही चाय पर चर्चा की। मोदी को इस दौरान जापानी चाय पेश की गई जो आबे की ओर से विशेष भाव था।
__._,_.___
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
View mobile version
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment